हेमंत पाल खैरागढ़ गुरुवार की सुबह भोथी-जालबांधा गांव उस वक्त स्तब्ध रह गया, जब गांव की ज्योति वर्मा (पति हेमकरण वर्मा) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाट छा गया। परिजनों द्वारा जब तक दरवाजा तोड़कर देखा गया, तब तक ज्योति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का मायका ग्राम हीरेतरा, थाना धमधा क्षेत्र में है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और हर पहलू पर जांच जारी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे कारणों को लेकर अभी तक केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं।
Loading...

