शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
जनसेवा समिति करमतरा का आठवां आयोजन, मानस महोत्सव व भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
डोंगरगांव (राजनांदगांव)। ग्राम करमतरा में ग्रामीण जनसेवा समिति द्वारा 15 फरवरी 2026 को शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान–2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा के शिक्षण सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को 101 रुपये से 3101 रुपये तक की नगद राशि, फ्रेम सहित सम्मान पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला करमतरा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को 101 रुपये से 301 रुपये तक की नगद राशि, सम्मान पत्र व मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं में हेमंग साहू (प्रथम), योगेंद्र साहू (द्वितीय), टामेश्वरी साहू (तृतीय), कक्षा 8वीं में साधना साहू (प्रथम), वर्षा साहू (द्वितीय), उर्वशी साहू (तृतीय) को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में कु. यामिनी (प्रथम), कु. दीपिका (द्वितीय), कु. प्राची पटौदी (तृतीय), कु. पल्लवी (चतुर्थ), कु. उमेश्वरी (पंचम) एवं कु. राधिका साहू (छठवां) तथा कक्षा 12वीं में कु. तनुजा देवदास (प्रथम), कु. मेघा (द्वितीय), कु. यामिनी (तृतीय) एवं एवन कुमार (चतुर्थ) को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में ग्राम करमतरा के शासकीय कर्मचारियों द्वारा जनकल्याण, जनसेवा एवं देशभक्ति की भावना से पंजीकृत संस्था जनसेवा समिति करमतरा का गठन किया गया था। समिति द्वारा शिक्षा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जय बजरंग मानस परिवार करमतरा द्वारा दो दिवसीय मानस महोत्सव (9वां वर्ष) का आयोजन भी किया गया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समस्त प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, अतिथियों, मानस महोत्सव में पधारे श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टुमन लाल साहू, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 17 (विधानसभा डोंगरगांव) उपस्थित रहे। ग्राम सरपंच एवं अन्य गणमान्य वरिष्ठ नागरिक एवं समिति के अध्यक्ष- श्री देवकुमार साहू ,सचिव - श्री किशोर कुमार साहू ,बुधलाल साहू ( एस. टी.एफ.)योगेश कुमार साहू ( रेलवे पुलिस) चंद्रभूषण साहू (शिक्षक ) तुमेश कुमार साहू ( सी. ए.एफ.) छोटेलाल साहू ,सदानंद साहू ,गजेंद्र कुमार साहू ,की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समिति के 26 सदस्य - पुलिस/आर्मी/ शिक्षक / सी.आर.पी.एफ / सशस्त्र सीमा बल / सी.आई. एस.एफ. / स्पेशल टास्क फोर्स / बी.एस. एफ. / शासकीय विभागों के विभिन्न पद पर देश के अलग अलग स्थानों में कार्यरत रहकर सेवा संस्था से जुड़े है एवं समिति को सुचारू रूप से चलाने मासिक सेवा शुल्क समिति के बैंक खाते में जमा कर पूरे मन से देश सेवा के साथ साथ समाज सेवा की राह में निरंतर अग्रसर है | एवं 7 सदस्य सामान्य नागरिक है जिन्हें समिति का पदाधिकारी नियुक्त किया गया है ,समिति में कुल 33 सदस्य है | समिति का उद्देश्य ग्राम एवं आसपास के बच्चों ,युवाओं को आगे बढ़ाना ,समाज को जागरूक कर आगे बढ़ाना एवं प्रकृति को सुंदर बनाना है | जिसके लिए संस्था विभिन्न कार्यक्रम वर्ष 2018 से निरंतर चला रही है |

