कल खैरागढ़ मे मनाई जाएगी स्व. राजा देवव्रत सिंह जी के जन्म जयंती
हेमंत पाल खैरागढ़। खैरागढ़ रियासत के राजा स्व. देवव्रत सिंह जी का जन्म जयंती इस बार कुछ अनोखा तरीको से मनाई जाएगी। पहले सुबह नौ बजे दुर्गा चौक स्थित राजा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा जिसके बाद शिव मंदिर मे स्थित स्व. सिंह जी का समाधी मे पूजा किया जाएगा और उसके बाद खैरागढ़ सिविल अस्पताल और छुईखदान अस्पताल मे मरीजों को फल वितरण किया जाएगा, जिसके बाद उदयपुर स्थित स्व. राजा देवव्रत सिंह जी के मूर्ति में पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया जाएगा और शाम सात बजे खैरागढ़ में रुकखड़ स्वामी मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

