खैरागढ़ लोधी समाज में उठी सर्किल अध्यक्ष प्रकाश वर्मा को पद से हटाने की मांग, गंभीर आरोपों ने बढ़ाया असंतोष
खैरागढ़ लोधी समाज के खैरागढ़ सर्किल अध्यक्ष प्रकाश वर्मा एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। उन पर लगे गंभीर व्यक्तिगत और सामाजिक आचरण से जुड़े आरोपों को लेकर समाज के भीतर गहरा असंतोष उभर आया है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व से उन्हें पद से तत्काल हटाने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, प्रकाश वर्मा पर अनैतिक संबंध, महिला उत्पीड़न और सामाजिक मर्यादाओं के उल्लंघन जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के मुताबिक उन्होंने अपनी वैवाहिक पत्नी सावित्री वर्मा जो कि धमधा ब्लॉक की हिरेतरा की निवासी है को बिना न्यायिक प्रक्रिया के त्याग दिया और एक अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध बनाए रखे। वहीं राहुद गांव की एक महिला के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाने का मामला भी प्रकाश में आया है, जिसमें समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप से समझौता कराए जाने की बात सामने आई है।इसके अतिरिक्त, उनकी पत्नी द्वारा दायर प्रताड़ना का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं उनकी पुत्री की संदिग्ध मृत्यु और उसके बाद जल्दबाज़ी में अंतिम संस्कार कर दिए जाने को लेकर भी परिवार पर सवाल उठ रहे हैं।इन सभी घटनाओं को लेकर समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों—जिनमें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नरोत्तम वर्मा, दुर्ग जिला अध्यक्ष बनऊ सिंह वर्मा, प्रदेश प्रचार सचिव जोहन लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा आलोक, धमधा सर्किल अध्यक्ष ढालु वर्मा और अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं—ने 15 जून 2025 को प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा को आवेदन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।वरिष्ठ जनों का मानना है कि जब तक ऐसे व्यक्तित्व पद पर बने रहेंगे, समाज की गरिमा और साख पर प्रश्नचिह्न बना रहेगा। यह मांग अब समाज के विभिन्न वर्गों में जोर पकड़ रही है।
अब सबकी निगाहें लोधी समाज की शीर्ष समिति पर टिकी हैं—क्या वह समाज की भावना को देखते हुए कोई निर्णायक कदम उठाएगी?

