धमधा में तहसील साहू भवन का हुआ भूमि पूजन
धमधा में साहू समाज के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में तहसील साहू समाज के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। यह भूमि पूजन कार्यक्रम साईं मंदिर के पास आयोजित किया गया, जहां करीब एक एकड़ जमीन साहू समाज को भवन निर्माण के लिए नगर पंचायत धमधा द्वारा प्रदान की गई है।
इस भवन निर्माण के लिए लगभग 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण घोषणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा की गई थी, जिसके बाद समाज में लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्वेता अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल तथा साहु समाज व भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों में श्यामलाल साहु, अमरदास साहु, हेमचंद साहु, भुनेश्वरी साहु, विजयलक्ष्मी साहु, शुभम साहु, रामदयाल साहु, दुर्गा राम साहु, प्रेमलाल साहु, खुमान साहु, ताम्रध्वज साहु, खिलावन साहु, श्रीराम साहु, कार्तिक साहु, फेरहा साहु, नरसिंह साहु, किशुन साहु, पुरषोत्तम साहु, राकेश साहु और रोशन साहु सहित सैकड़ों समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
साहू समाज लंबे समय से अपने सामुदायिक भवन की मांग कर रहा था। भूमि पूजन संपन्न होने के बाद समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। समाजजनों का कहना है कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
स्थानीय स्तर पर साहू समाज को क्षेत्र का मजबूत और प्रभावशाली सामाजिक वर्ग माना जाता है, और इस भवन निर्माण से समाज की एकजुटता और मजबूत होगी।

