महाशिवरात्रि मेले में खूनी संघर्ष, युवक पर जानलेवा हमला
हेमंत उमरे /बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला परपोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मासुलगोंदी के ग्राम तुमड़ीपार का है, जहाँ महाशिवरात्रि मेले की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, साजा विधायक ईश्वर साहू के साले के लड़के, करण साहू (निवासी मासुलगोंदी) ने पुरानी रंजिश या विवाद के चलते बलराम साहू (निवासी परपोड़ी) पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया हमला इतना भीषण था कि पीड़ित के पेट के अंदरूनी अंग बाहर आ गए। लहूलुहान हालत में बलराम को तत्काल शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की विवेचना जारी है... परिजन, साहु समाज,कांग्रेस पार्टी के नेता पहुंचे थाना ।

