हेमंत पाल खैरागढ़ (11जून 2025) जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हुआ है। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने प्रशासनिक कारणों से 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
स्थानांतरित अधिकारी एवं उनकी नवीन पदस्थापना इस प्रकार है:
1 निरीक्षक राजेश देवदास – वर्तमान में रक्षित केन्द्र केसीजी में पदस्थ, अब थाना प्रभारी गण्डई के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
2 निरीक्षक भीमसेन यादव – अब तक थाना प्रभारी गण्डई के पद पर कार्यरत, उन्हें थाना प्रभारी ठेलकाडीह बनाया गया है।
3 निरीक्षक शिवशंकर गेंदले – रक्षित केन्द्र केसीजी से स्थानांतरित होकर थाना प्रभारी साल्हेवार का कार्यभार संभालेंगे।
4 निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव – वर्तमान में थाना प्रभारी साल्हेवार के रूप में पदस्थ, अब प्रभारी सायबर सेल की जिम्मेदारी निभाएंगे।
5 उप निरीक्षक राजकुमार महिलांगे – अब तक थाना ठेलकाडीह में कार्यरत, उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय केसीजी में स्थानांतरित किया गया है।
6 उप निरीक्षक मोरध्वज देशमुख – रक्षित केन्द्र केसीजी से स्थानांतरित होकर अब थाना छुईखदान में सेवा देंगे।
इसके अतिरिक्त, निरीक्षक अनिल शर्मा को प्रभारी सायबर सेल के अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन द्वारा एक सामान्य प्रक्रिया बताया गया है, जिसका उद्देश्य कार्य क्षमता को बढ़ाना एवं क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने नवीन दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

