धमधा एस डी एम कार्यालय में शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, होली को लेकर धमधा में कड़े इंतजाम, डीजे व इवेंट पर पूर्ण प्रतिबंध

धमधा / होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए धमधा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसडीएम कार्यालय में आयोजित शांति सुरक्षा समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और ग्रामीण,कोतवाल और सरपंचों ने भाग लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता धमधा एस डी एम सोनल डेविड ने की। इस दौरान चित्रा वर्मा (एसडीओपी), रामनारायण ध्रुव (थाना प्रभारी) और रचना अग्रवाल (बीएमओ) मौजूद रहीं।
बैठक में होली के दौरान किसी भी प्रकार के डीजे और सार्वजनिक इवेंट को अनुमति नहीं दी जाएगी।
हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाई गई।
वहीं स्वास्थ्य विभाग भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पुरी कर ली है।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि त्योहार की आड़ में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसडीओपी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद या हुड़दंग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बैठक में पवन शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग ,नगर पंचायत धमधा पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पियुश ताम्रकार,पार्षद, व्यापारी, कोटवार, पंच एवं ग्रामीण सरपंच उपस्थित रहे और सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।


