छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,स्टेट हाइवे राजनांदगांव से बेमेतरा मुख्य मार्ग बंद
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मौसम विभाग ने दुर्ग, खैरागढ़, बेमेतरा और राजनांदगांव में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। राजनांदगांव बेमेतरा स्टेट हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
सुरक्षा के मद्देनज़र धमधा पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घोठा के पास आमनेर नदी के पास मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
बता दें कि भारी बारिश को देखते हुए छिंदारी बांध व मोंगरा बैराज बांध का गेट खोला गया है जिसके कारण आमनेर नदी व अन्य सहायक नालें में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते नदी से लगे गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है व गांव सहित खेतों में काफी पानी भर गया है और घोठा से डोड़की के बीच स्थित खर्री घाट पुल पुरी तरह बंद हो गया है, जिससे आवागमन पुरी तरह से बाधित हो गई है।
लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से अनावश्यक बाहर न निकलें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

