विकासखण्ड धमधा के शिक्षा अधिकारी होंगे अथर्व शर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया सूची
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश के सभी जिलों में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सहित कुल 183 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा फेरबदल SCERT में हुए हैं।
विकासखण्ड धमधा के शिक्षा अधिकारी का पद कैलाश साहु प्रभारी के रूप सम्हाल रहें थे।
लेकिन अब अथर्व शर्मा की पोस्टिंग धमधा में नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में हुई है। इससे पहले वे भैरमगढ़ जिला बीजापुर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद सम्हाल रहें थे।

