छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव मनाया जा रहा है, यहां 1 जून से 7 जून तक यह उत्सव होगा, 7 दोनों का उत्सव राशनकार्डधारी परिवारों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का चावल। आईए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल.... छत्तीसगढ़ में एक से 7 जून 2025 तक चावल उत्सव मनाया जाएगा. इस उत्सव के दौरान प्रदेश की 81 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को जून जुलाई और अगस्त तीनों महीनों का चावल एक मुफ्त वितरण किया जाएगा. राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आवंटन जारी कर दिया है। सभी दुकानों में चावल का भंडारण का काम तेजी से हो चुका है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा ना आए।
राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्दोषों के मुताबिक 1 जून से 7 जून तक चावल उत्सव के मौके पर सभी उचित मूल्य दुकानों से चावल का वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर दुकानों में वितरण संबंधित जानकारी का प्रदर्शन अनिवार्य किया गया है.
सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि चावल वितरण की सूची सनी स्तर पर विभिन्न प्रचार माध्यमों से व्यापक रूप से प्रसारित की जाए, जिसे प्रत्येक लाभार्थी था क्या जानकारी सुगमता से पहुंचे और वितरण पारदर्शी रहे। 
शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेंदुआ में भी चावल उत्सव का आयोजन किया गया। तेंदुआ उचित मूल्य संचालक मनीष राजपूत ने बताया कि, चावल उत्सव के दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि परस वर्मा, राकेश वर्मा मारो मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र वर्मा जनपद पंचायत सदस्य, मदन वर्मा चंद्रशेखर वर्मा सरपंच,रोहित वर्मा लोधी समाज प्रधान जितेंद्र यादव पंच बहादुर वर्मा पांच उमाशंकर साहू पंच रामावतार वर्मा एवं सैकड़ो राशन कार्ड धारी मौजूद रहे।

