धमधा तहसील में ऑनलाइन आय जाति निवासी बनाने मे हो रही है अनियमितता व अवैध वसूली
- ग्रामीणों के साथ- साथ सीएससी ऑपरेटर है काफी परेशान
- अधिकारियों की प्रशासनिक आईडी ऑपरेटर के हवाले कर रहे हैं भेद भाव
धमधा- आम जनों को सुविधा पहुँचने के नाम से शासकीय दस्तावेजो को ऑफलाइन को छोड़ कर ऑनलाइन की प्रक्रिया पर शासन ज्यादा तर ध्यान दे रही है लोग भटके न इसलिए जगह जगह सी एस सी आई डी ऑपरेटरो को ग्रामीण क्षेत्रों में भी दी गई है लेकिन ई डिस्ट्रिक्ट की आईडी से डाले गए आवेदनों में धमधा ब्लॉक में अनियमितता देखी जा रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहाँ पर धमधा तहसीलदार एस डी एम की आईडी ऑपरेटर भावेश ताम्रकार एवं अन्य साथी के हाथों पर है सूत्रों की माने तो इन अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी से आईडी में कितने आवेदन आए है देखने तक का फहर्सत नही है ये ऑपरेटर अपने स्वयं ले डाले गए आवेदनों को आनन फानन में अनुमोदन कर लेते है जो जांच का विषय है बताया जा रहा है कि भावेश ताम्रकार अपने डाले गए आवेदन को बड़ी गंभीरता से लेकर हितग्राहियों से नियत शुल्क से अधिक शुल्क लेकर कार्य कर रहे है वही बड़े लंबे समय से भावेश ताम्रकार तहसील कार्यालय में ऑपरेटर है जिसका फायदा उठाते हुए अन्य सीएससी ऑपरेटरों से भेदभाव पूर्वक आवेदन को किन्ही कारणों का हवाला दे कर आवेदन को रिजेक्ट व अस्वीकार किया जा रहा है सूत्रों की माने तो ये सारे आवेदन तहसील जाकर बनवाने से आसान सी प्रक्रिया से बन जाते है चाहे उनमे कोई एकात दस्तावेज हो या न हो जिससे सीएससी ऑपरेटर काफी परेशान है ऑपरेटरों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है कि वे सारे दस्तावेजो को पूरी जांच के मूलप्रति को आवेदन में संलग्न किया जाता है लेकिन ऐसी परेशानी आखिर क्यों कुछ ऑपरेटर तो इन प्रमाण पत्र को बनाने से काफी ज्यादा कतराने लगे है। सी एस सी ऑपरेटर इस संबंधित में शिकायत लेकर कलेक्टर के पास जन दर्शन में पहुँचे।

