20 अक्टूबर को विकासखण्ड स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी व पशु मेला होगा सम्पन्न
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ उपसंचालक पशु सेवाएं जिला दुर्ग व पशु औषधालय घोटवानी के तत्वधान में विकासखण्ड धमधा के ग्राम घोटवानी में छत्तीसगढ़ रजत जयंती स्थापना वर्ष 2028 के उपलक्ष्य में दिनांक 20 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकासखण्ड स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी व पशु मेला का आयोजन बाजार चौक घोटवानी में पशु औषधालय के सामने संपन्न होगा जिसमें आसपास गांव के किसान अपने पशु जैसे गाय,बैल ,बकरी,सुवर, कुत्ता सहीत मुर्ग़ी,मयुर,तोता खरगोश व अन्य जिल जंतुइको प्रदर्शनी के रुप में ला सकते हैं जिनको विभाग के तरफ से उचित इनाम की व्यवस्था भी किया गया है।

