
धमधा| कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा 2026-27 में विकासखंड धमधा के शासकीय प्राथमिक शाला घोटवानी व प्रेरणा पब्लिक स्कूल घोटवानी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिक्षकों की मेहनत रंग लाई, यहां की दो छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। शासकीय प्राथमिक शाला घोटवानी में कक्षा 5वीं की छात्र आकाश सिन्हा पिता सैलेन्द्र सिन्हा व प्रेरणा पब्लिक स्कूल घोंटवानी से रुद्र कुमार वर्मा पिता प्रदीप वर्मा ने परीक्षा में सफलता पाई है।शासकीय स्कूल घोटवानी के प्रधान पाठक गिरधर सिंह राजपूत ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर आशिर्वाद दिया।
वहीं शिक्षक रेखराम साहु ने आकाश सिन्हा को बधाई देते हुए उनकी सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।
शासकीय स्कूल घोटवानी में आकाश सिन्हा के पिता शैलेंद्र सिन्हा को उनके पुत्र की इस उपलब्धि के लिए शिक्षक राजपूत व स्टाफ के द्वारा चना होरा ,गोहार भाजी व अन्य उपहार देकर बधाई दिया गया।
इस अवसर पर शिक्षक जी एस ठाकुर,आर आर साहु, यशपाल सिंह पटेल,शीलाल वर्मा,डोमन लाल वर्मा, विणा गुप्ता मौजूद रहीं।

वहीं रुद्र कुमार वर्मा को प्रेरणा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य ज्योती निषाद व स्टाफ द्वारा मिठाई खिलाकर आशिर्वाद दिया गया।


