बेमेतरा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी का महापर्व शुरू हो चुका है इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमाओं या किसी भी संग्रहण केंद्र पर अवैध धान का प्रवेश न हो पाए इसी कड़ी में प्रशासन को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां गाडाडीह में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध धान जप्त किया गया है परपोडी थाना मे गाडी को खडा किया गया है
बेमेतरा प्रशासन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गाडाडीह में एक कोठार (खलिहान) में बड़े पैमाने पर धान खाली किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी पिंकी मनहर और जिला खाद्य अधिकारी ओंकार ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल एक संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की इस संयुक्त टीम ने गाडाडीह में दबिश दीकार्रवाई के दौरान वहां वाहन क्रमांक CG 07 BP 9327 में लदा हुआ धान मिला। जांच करने पर कुल 611 कट्टा धान बरामद हुआ,दुर्ग से जो दीप भुवाल (निवासी गाड़ाडीह) के कोठार में उतारा जा रहा था धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे धान को जप्त कर लिया इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में साजा तहसीलदार उस्यानी मानकर, नायब तहसीलदार उमेश लहरी, खाद्य निरीक्षक अमित तिवारी और मंडी विभाग से तौफीक मेमन मुख्य रूप से शामिल रहे प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध धान का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है जिले में धान खरीदी के दौरान निगरानी और सख्त कर दी गई है...

