हेमंत उमरे धमधा : दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'आपरेशन
विश्वास' अभियान के तहत धमधा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ मिलीं है।धमधा पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब बेचते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में देशी शराब और बिक्री की नकदी राशि बरामद की गई है।
तीन अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की दबिश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल तीन अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की:
1. बिरोदा रोड (ग्राम दारगांव): यहाँ आरोपी झूनउ निर्मलकर को 29 पौवा शराब और 300 रुपये नकदी के साथ पकड़ा गया।
2. रघुनाथ होटल के पासः पुलिस ने यशवंत यादव को घेराबंदी कर दबोचा, जिसके पास से 30 पौवा शराब और 700 रुपये बरामद हुए।
3. मोहलई तिराहा (गोबरा दारगांव मार्ग): यहाँ दो आरोपी
रामायण यादव और रामचन्द्र यादव को अवैध शराब बेचते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 30 पौवा शराब और 1350 रुपये नकदी जब्त की गई।
कुल जब्ती और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 89 पौवा देशी शराब और 11,250 रुपये मूल्य की सामग्री (नकदी ) जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पृथक-पृथक मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः
झूनउ निर्मलकर (50 वर्ष), निवासी ग्राम दारगांव
यशवंत यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम दारगांव
रामायण यादव (42 वर्ष), निवासी ग्राम दारगांव
रामचन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ग्राम दरगांव

