दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग और शराब दुकान में नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने कई लोगों से कुल 6 लाख 51 हजार 817 रुपये वसूले थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रार्थी घनश्याम सोनकर ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई कि ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, निवासी बागेश्वर सिटी राजनांदगांव ने उसे और उसके परिचितों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली।
पीड़ितों से लिए गए पैसे इस तरह हैं
शुभम सोनकर से 1,00,000 रुपये, गजेन्द्र सोनकर से 90,000 रुपये, प्रियांश सोनकर से 12,000 रुपये (फोन व स्कैनर के माध्यम से), हेम सिंह साहू से 1,20,000 रुपये, प्रियांश सोनकर से 1,08,000 रुपये नगद, गजेन्द्र सोनकर से 30,000 रुपये नगद, नागेश से 37,000 रुपयेकुल रकम 6,51,817 रुपये आरोपी ने वसूल कर धोखाधड़ी की।
पुलिस ने मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ओमकुमार सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने ठगी की वारदात स्वीकार की। आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, उम्र 31 वर्ष, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव

