हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ नाबालिक पुत्री का स्वास्थ्य खराब होने पर 22.12.2025 को परसबोड़़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को ईलाज व झाड़़फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी । झाड़़फुक करने के बाद नींबू को लेकर फेंकने जाने बोलकर बैगा पीड़िता को अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगे नर्सरी के अंदर ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025
64(2)(1),351(3) BNS, 6 Pasco act कायम कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना घटित करना स्वीकार किया । आरोपी को आज दिनांक 25.12.2025 को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग उम्र 25 साल निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा

