Cg सच तक/ बेमेतरा जिला मुख्यालय से आज एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। शहर के पिकरी मुक्तिधाम में एक नाबालिग बच्ची की चिता से अस्थियां चोरी होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने इस कृत्य के पीछे जादू-टोना और तंत्र-मंत्र की आशंका जताई है पुरे परिजन सिटी कोतवाली पहुंचे और शिकायत किये अब पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है
जिला मुख्यालय स्थित पिकरी मुक्तिधाम इन दिनों एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की वजह से चर्चा में है मामला एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली नाबालिग बालिका के अंतिम संस्कार से जुड़ा है बीते शुक्रवार, 9 जनवरी को बेमेतरा बस स्टैंड के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी परिजनों ने नम आंखों से पिकरी मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार किया रीति-रिवाजों के अनुसार,आज सुबह जब परिजन 'तीसरे' की रस्म निभाने और अस्थियां संचय करने मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए चिता के स्थान पर पूजा सामग्री और अन्य सामान तो बिखरा पड़ा था, लेकिन वहां से अस्थियां पूरी तरह गायब थीं।
परिजनों के आरोप मृतक बालिका के परिजनों, विशेषकर उसकी मां और भाई युवराज यादव का कहना है कि यह सामान्य चोरी नहीं है। जिस तरह से अस्थियां गायब की गई हैं, उससे साफ़ जाहिर होता है कि किसी ने तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास के चलते इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है
घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुक्तिधाम के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है

