धमधा /धमधा क्षेत्र के संगनी पुन्नी मेला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। इस हिंसक वारदात में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है।
गौरतलब है कि संगनी पुन्नी मेला बीते 54 वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और इसे क्षेत्रीय आस्था व परंपरा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे शांतिपूर्ण मेले में हुई इस हिंसक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।
इस मामले में पुलिस अधिकारी की ओर से अधिकारी बयान नहीं आया है

