दुर्ग / दुर्ग जिला में अफीम की खेती में भाजपा नेता का कनेक्शन सामने आने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड पर है। प्रशासन ने आज जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम समोदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया। राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गयी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि दुर्ग के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती कराये जाने को लेकर सूबे की राजनीति गरमायी हुई है। मामला सामने आने के बाद बीजेपी संगठन ने जहां विनायक ताम्रकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आपको बता दे भाजपा नेता के खेत से पुलिस ने 4 ट्रैक्टर अफीम की फसल जब्त किया है।इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। पर्यावरण विभाग से अनुमति मिलते ही अफीम को नष्ट कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद आज जिला प्रशासन ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई की बेजा कब्जे में बने दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आपको बता दे प्रकरण को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरने में जुटी हुई है।


