दादी ने मांगी रोटी, पोते ने कुल्हाड़ी से हत्या
कवर्धा/दादी ने पोते से मांगी रोटी तो धारदार टंगिया से उतारा मौत के घाट । मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोको का ।
कवर्धा - कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोको से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी नाती ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की धारदार हथियार (टंगिया) से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला ने अपने नाती जितेंद्र से रोटी मांगी थी। इसी मामूली बात पर आरोपी गुस्से में आ गया और आवेश में आकर उसने दादी पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस अपनी और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही आरोपी को घेराबंदी कर कस्टडी मे लिया वहीं, फिर हाल आगे की कार्यवाही पिपरिया पुलिस कर रही है।


