धमधा में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिये भूमिपूजन आज

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा। ऐतिहासिक नगर धमधा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिये भूमिपूजन कार्यक्रम कल 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गायत्री मंदिर के पास रखा गया है। इसमें शांतिकुंज के प्रतिनिधि विधि विधान एवं वैदिक मंत्रों से भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न करायेंगे।
गायत्री मंदिर धमधा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ 21 से 23 दिसंबर 2024 तक में किया गया है। इस हेतु यज्ञ स्थल में वातावरण परिष्कृत करने और दुष्प्रवृत्तियों के अनुमूलन के लिये भूमिपूजन कार्यक्रम *14 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे* रखा गया है। इसमें यज्ञ स्थल में दैवीय प्रवृत्तियों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि यज्ञ कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हो सके। उस कार्य को शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि परिव्राजक पांच दंपत्तियों के माध्यम से पूर्ण करायेंगे।
इसमें मुख्यअतिथि श्रीमती सुनीता राजीव गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा होंगे। अध्यक्षता श्री रमेश पटेल, समाजसेवी दुर्ग करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेश धीवर, श्री खोमन पटेल, श्री सुनील ताम्रकार उपस्थित रहेंगे।
इसमें गायत्री परिवार के जोन प्रभारी श्री एसपी शर्मा एवं श्री धीरज लाल टांक का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा।


