पटेवा में आज कबीर प्राकट्योत्सव का आयोजन
(10/06/2025 दिन मंगलवार)
पटेवा - ग्राम पटेवा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सदगुरू कबीर सत्संग भवन पटेवा में कबीर प्राकट्योत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रातःकालीन बेला में गुरु महिमा पाठ, सदगुरू कबीर साहब की पूजा अर्चना आरती के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो ग्राम के मुख्य गलियों से होकर पुनः सदगुरू कबीर सत्संग भजन पहुंचेगी। श्री सदगुरू कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से अधिकृत महंत डिलेश्वर दास नागलदाह व अन्य सन्त जनों की उपस्थिति में निशान पूजा व आरती होगी। श्री सदगुरू कबीर साहब के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर दुर्ग से पधारे संत थोके लाल देवांगन एवं अन्य संतों के मुखारविंद से वाणी वचनों का लाभ लिया जा सकता है। संध्या कालीन बेला में चौंका आरती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित होकर नारियल पान फूल भेंट के साथ आपने अवगुणों को समर्पित कर एक मानवीय जीवनधारा से जुड़ने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। चौंका आरती में गाए जाने वाले भजनों को सुनने समझने का प्रयास करेंगे। श्री सदगुरू कबीर सत्संग का उद्देश्य मानव से मानव को जोड़ने वाली धारा है। मानव जीवन में मानवीय गुणों का संचार कर महामानव बनने तक सफर करने की प्रेरणा देता है। आम जन मानस अपनी गरिमा उपस्थित प्रदान कर श्री सदगुरू कबीर साहब के वाणी वचनों को सुन समझ कर हृदयंगम कर मानवीय जीवन को सफल बनाएं। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण किया जाएगा।


