ग्राम घोटवानी में नर्मदेश्वर महादेव का हुआ प्राण प्रतिष्ठा, भारी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा।साजा विधानसभा क्षेत्र के धमधा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम घोटवानी में श्री नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज सम्पन्न हुआ।

आपको बता दें कि साजा विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा ग्राम घोटवानी में मंदिर के लिए सहयोग राशि प्रदान किया गया था। मंदिर निर्माण पुर्ण होने के बाद नर्मदेश्वर महादेव व मंदिर के रंगरोगन सहित प्राण-प्रतिष्ठा के लिए समस्त ग्रामीणों द्वारा सहयोग राशि एकत्रित कर ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए भगवान महादेव का तीन दिनों तक विधि विधान से पुजा अर्चना कर आज शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य पुरोहित के रुप में पंडित योगेश्वर प्रसाद जी की पुरी टीम का का सहयोग प्राप्त हुआ।इस अवसर पर समस्त ग्रामीणों की भारी संख्या में उपस्थिति रहीं।


