संतोष उमरे बने भाजयुमो जेवरा सिरसा मंडल के उपाध्यक्ष

जेवरा सिरसा /भारतीय जनता युवा मोर्चा जेवरा सिरसा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यकारिणी में संतोष उमरे को भाजयुमो जेवरा सिरसा मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल के निर्देशानुसार और भाजपा जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साहू की सहमति से की गई।
कार्यकारिणी की घोषणा भाजयुमो जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष हरिओम भोला कुंभकार द्वारा की गई।
संगठनात्मक अनुभव
संतोष उमरे पूर्व में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद* में विभिन्न दायित्वों पर रह चुके हैं:
- *2020* - ABVP विद्यालय प्रमुख
- *2021* - ABVP महाविद्यालय प्रमुख
- *2022-2023* - ABVP नगर सह मंत्री
- *2024-2025* - ABVP नगर सह मंत्री
उन्होंने अपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
संतोष उमरे का बयान
नए दायित्व की जिम्मेदारी मिलने पर संतोष उमरे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, _"संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।"_
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने संतोष उमरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


