1 सितंबर को सुप्रसिद्ध भजन गायक दिनेश और खिलेश का कार्यक्रम घोटवानी में
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ संकल्प युवा संगठन बाजार चौक घोटवानी व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से 1 सितंबर दिन सोमवार को बाजार चौक घोटवानी में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक व छत्तीसगढ़ी राम ददरिया,जय गंगान ,बांसगीत जैसे गाने को नया रुप देने वाले व छत्तीसगढ़ के युवाओं के दिल पे राज करने वाले गायक दिनेश और खिलेश वर्मा यादव का कार्यक्रम आयोजित होगा।


