छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडेरेशन ने कलम बंद हड़ताल के तीसरे दिन मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/.छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने एक बार फिर राज्य सरकार के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगों को उठाया है। फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन, पत्राचार और चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
फेडरेशन का कहना है कि “मोदी की गारंटी” के तहत कर्मचारियों को राहत देने की घोषणा हुई थी, बावजूद इसके मांगें अधूरी हैं। मांगों के निराकरण में हो रही देरी से प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी वर्ग में गहरी निराशा व्याप्त है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मामले पर अब सभी की नजरें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

