हेमंत पाल धमधा अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मेड़ेसरा में दिनांक मंगलवार को एनपी एनसीडी, एनपीसीबीवीआई सेल कार्यक्रम अंतर्गत डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं डायबिटिक नेफ्रोपैथी स्क्रीनिंग का शुभारंभ एवं शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के अंतर्गत आने वाले समस्त बी.पी. शूगर के मरीजों का नेत्र जॉच किया गया। राज्य कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार जिला दुर्ग के विकासखण्ड धमधा में नवीन पायलेट प्रोजेक्ट प्रारंभ हुआ हैं एवं डब्लूएचओं इंडिया से हेन्डी फंडसकैमरा प्राप्त हुआ हैं। जिसमें से आँख की रेटिनल की जाँच की जाती हैं इसके लिए नेत्र सहायक अधिकारी संतोष सोनवानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पेण्ड्रायन द्वारा एम्स दिल्ली में ट्रेनिंग प्राप्त की गई हैं।
उपरोक्त शिविर विकासखण्ड धमधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 04/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र 05/उप स्वास्थ्य केन्द्र 35 संस्थाओं में आगामी तीन माह तक शिविर का कार्ययोजना तैयार किया गया है। राज्य सतर से डॉ उरविन शाह चिकित्सा अधिकारी एनसीडी डब्लूएचओं, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ मनोज दानी, डॉ संगीता भाटिया नोडल अधिकारी ब्लाईडनेस, जिला एनसीडी सहलाहकार कविता चन्द्राकर, डब्लूएचओं सहलाहकार अतुल शुक्ला, डॉ डी पी ठाकुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी धमधा, डॉ विभोर लाल चिकित्सा अधिकारी मेड़ेसरा, वी.एस.राव. नेत्र सहायक अधिकारी, अजय नायक नेत्र सहायक अधिकारी, श्रीमती रिचा मेश्राम विकासखण्ड कार्यकम प्रबंधक, सहयोग हेतु अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


