युवाओं ने किया रक्त दान का आयोजन
युवा नेता तुषार सिंह राजपूत के नेतृत्व में 52 लोगो ने किया रक्तदान

हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ धमधा नगर के बजरंग चौक में युवा नेता तुषार सिंह राजपूत के नेतृत्व में सहारा बल्ड बैंक रायपुर के सौजन्य से रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । वही इस मौके पर नगर के सारे जनप्रतिनिधि,युवा वर्ग के लोगों ने रक्त दान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही इस आयोजन में लोगों के लिए निः शुल्क शुगर, बी पी जांच किया गया जिसमें नगर के लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। वही इस आयोजन में धमधा नगर पंचायत अध्यक्छ श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी,विधायक प्रतिनिधि आरुणि दानी ,सभी पार्षदगण मौजूद रहे। वहीआयोजन कर्ता तुषार सिंह राजपूत ने बताया कि साजा विधानसभा के लाडले विधायक ईश्वर साहू जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट के दिशा निर्देश में यह जन कल्याणकारी आयोजन करवाया जा रहा है । आज कल आय दिन सड़कों पर सड़क दुर्घटना बढ़ गई है जिसके इलाज में अधिकतर खून की कमी पाई जाती है आम इंसान खून का व्यवस्था नहीं कर पाता तो उन्हें सहारा बल्ड बैंक जैसे निस्वार्थ सेवा देने वाले समाजसेवियों द्वारा खून व्यवस्था करवाया जाता है जिससे कई लोगों की जान बचती है यह एक बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर अनमोल जैन,अंकित यादव,हर्ष सोनकर,उपेंद्र चंदेल,किसलय यादव, अयान अशरफी,देवांश दानी,हर्ष सोनकर,सुयश गुप्ता,ईशान यादव,आकाश राजपूत,अंश यादव,श्रेयांश देवांगन,वीर ताम्रकार,आर्यन राजपूत,शैलेंद्र निर्मलकर,महेश वर्मा सहित सभी युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।


