एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल स्थल पर बनाया पोला त्यौहार, सरकार को सतबुद्धि देने के लिए गायत्री मंत्र का किया जप
बेमेतरा में एनएचएम के कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
शनिवार को पोला त्यौहार पर हड़ताली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल स्थल पर पोला त्यौहार मनाया गया।
साथ ही साथ महिला कर्मचारियों द्वारा भाजपा के डबल इंजन के सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए गायत्री मंत्र का जाप कर हवन किया गया। 
इधर जिले में हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था तितरबितर हो चुकी है पर अभी तक सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। हड़ताली महिला कर्मचारीयों द्वारा कहा जा रहा है कि आज हम पोला त्यौहार हड़ताल स्थल पर मनाए हैं, तो कल तीज भी मनाएंगी पर मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा।
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूरन दास, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. डोमन यादव, डॉ. बृजेश कुमार दुबे, लक्ष्मी पटेल, रेशमी बंजारे, प्रियंका यदु और हेमलता कुर्रे और अन्य की मौजूदगी रही।


