मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन
धमधा- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन जिला हॉस्पिटल दुर्ग में किया गया। जिसमे धमधा ब्लॉक में पदस्थ डॉ. प्रफुल्ल धीवर,नर्स हिमरानी साहू द्वारा शिविर में आये मरीजों की मानसिक स्वास्थ्य जांचकर उचित परामर्श तथा दवाएं प्रदान की गई इस शिविर का लाभ लगभग 200 लोगो ने लिया इलाज हेतु आये आगंतुकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य प्रसार हेतु पठनीय सामग्री का वितरण किया गया।आगंतुकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस हेतु पूर्णा ताम्रकार, नर्सिंग स्टाफ का सहयोग रहा।


