"उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी को कायाकल्प योजना में मिला राज्य में प्रथम स्थान"
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ विकासखण्ड धमधा के अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी को कायाकल्प योजना अंतर्गत छ.ग. राज्य में संचालित शासकीय अस्पतालों में सफाई प्रबंधन, रोग नियत्रण, भवन एवं परिसर सौदर्याकरण, रोगी सेवा, में सुधार हेतु स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत, स्वच्छ अस्पताल योजना में किये गये कार्यों के आधार पर वर्ष 2023-24 के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी जिला दुर्ग को राज्य स्तरीय प्रथम पुरूस्कार एवं प्रशष्ठि पत्र, मोमेंटम, और एक लाख की राशि से माननीय मुख्यमंत्री विष्साणुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल जी द्वारा दिनांक 21.12.2024 को सम्मानित किया गया हैं। इस सफलता के पिछे कलेक्टर दुर्ग महोदया सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ मनोज दानी, जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ आर के खण्डेलवाल एवं क्वालिटी टीम, खण्ड चिकित्सा अधिकारी धमधा डॉ डी. पी. ठाकुर, विकासखण्ड कार्यकम प्रबंधक धमधा श्रीमती रिचा मेश्राम, का समर्पित योगदान हैं। उप स्वास्थ्य केन्द्र अहेरी में पदस्थ सीएचओं सुश्री दीपशिखा यादव, आरएचओं श्री प्रतिम चंद साहू, आरएचओं सुश्री अम्बिका सिन्हा, इनका कायाकल्प योजना के मानको के अनुरूप तैयार करने में विशेष योगदान रहा।


