सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में मरीज को पोषण आहार का वितरण
धमधा / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉक्टर मनोज दानी सर के मार्गदर्शन एवं डॉ अभिषेक श्रीवास्तव जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी एवं डॉक्टर रचना अग्रवाल खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा के नेतृत्व एवं मोहम्मद फारुख खान STLS के विशेष प्रयास एवं सतत निगरानी के फल स्वरुप भारत देश को टी बी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड धमधा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में समाजसेवी माननीय श्री रमेश चंद्र जैन द्वारा गोद लेकर फूड बॉस्केट प्रदान किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टी बी मरीज को पोषण आहार एवं प्रोटीन की कमी को दूर कर उनके शीघ्र स्वस्थ सुनिश्चित करना है पंजीकृत 17 टीबी मरीज को फुट बास्केट दी गई इस दौरान मरीज को नियमित दवा लेकर संतुलित आहार एवं चिकित्सा परामर्श का पालन करने की समझाइए दी गई कार्यक्रम में डॉक्टर प्रफुल्ल धीवर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे डॉक्टर प्रफुल्ल धीवर द्वारा उपस्थित मरीजों को उपचार के साथ-साथ उचित पोषण लेना भी आवश्यक है जिसके लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं की जानकारी दिए तथा जानकारी दिए की टीवी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराए और पूर्ण उपचार ले ताकि भारत को शीघ्र टीवी मुक्त बनाने एवं टीवी के प्रति जागरूकता होने पर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके एवं भारत देश को टीवी मुक्त बनाया जा सके !!


