धमधा/आज दिनांक 24 3 2026 को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर T B मुक्त भारत अभियान का दूसरा चरण 100 दिवसीय अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉक्टर मनोज दानी सर के दिशा निर्देश एवं डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी जिला दुर्ग के मार्गदर्शन एवं डॉक्टर रचना अग्रवाल खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ माननीय बृजेंद्र दानी उपाध्यक्ष नगर पंचायत धमधा एवं माननीय लक्ष्मी नारायण यादव पार्षद धमधा के द्वारा किया गया l TB मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय अभियान का दूसरा चरण का मुख्य उद्देश्य टी बी के लक्षण को जानना, पहचाना निक्षयपोषण योजना, निश्चय मित्र के द्वारा मरीजों को पोषण आहार का वितरणएवं मरीज के कांटेक्ट में आए व्यक्तियों का x ray एवं स्क्रीनिंग , मरीज का फॉलो ऑफ, स्क्रीनिंग हेतु मुख्यगतिविधियां उच्च जोखिम ग्राम एवं वार्ड में एक्स-रे स्क्रीनिंग, शिविरों का आयोजन हेतु सूक्ष्म कार्य योजना बनाना, सुपरविजन दायित्व, प्रचार प्रसार, जन भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गतिविधियों के बारे में मोहम्मद फारुख खान STLS के द्वारा जानकारी दिया गया कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा के समस्त पदानुसार अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ll
Loading...


