मौहाभांठा में देखा गया शेर पहुंचा राजपुर,सहसपुर , ग्रामीण भयभीत
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ विगत दिनों मौहाभांटा,मोहगांव के पास दिखे शेर का लोकेशन धमधा ब्लॉक के सहसपुर राजपुर में पाया गया है। कुछ ग्रामीणों ने राजपुर के आसपास उस शेर को देखा है, अब इस क्षेत्र के ग्रामीण काफी भयभीत नजर आ रहे हैं व अपने बच्चों व जानवारो पर नजर रख रहे हैं।
फिलहाल शेर अभी तक बिना किसी को नुकसान पहुचाये आगे बढ़ रहा है ये गनीमत की बात है!!
राजपुर, सहसपुर, पेण्ड्री, पेन्ड्रावन बिरझापुर, परपोड़ी क्षेत्र के नागरिकों को अभी फिलहाल सतर्क रहने की आवश्यकता है।

