प्रेस क्लब धमधा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी श्रद्धांजलि
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा /छत्तीसगढ़ बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पुरे भारत के पत्रकार जगत में शोक की लहर है,वही आज धमधा प्रेस क्लब में सभी सदस्यों द्वारा रेस्ट हाउस धमधा में शोक व्यक्त कर पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
शोक सभा में प्रेस क्लब धमधा के अध्यक्ष राजा स्वर्णकार ,उपाध्यक्ष पारस ताम्रकार, हेमंत उमरे, अशोक यादव, वृजनंदकिशोर ताम्रकार , हेमंत कुमार पाल, शैलेन्द्र निर्मल,करण सहित धमधा प्रेस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभा में सभी ने दिवंगत पत्रकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सरकार से आग्रह किया है।

