ग्राम घोठा के टमाटर बड़ी में देखा गया बाघ, ग्रामीणो में दहशत
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ आपको बता दे कि पूरे साजा धमधा क्षेत्र में इन दिनों शेर की काफी चर्चा हो रही है जो देवकर सहित पूरे धमधा पश्चिम क्षेत्र में घूमने का दावा किसानो व आम नागरिकों द्वारा किया जा रहा है। यह बाघ कल ग्राम अकोली पेट्रोल पंप के पिछे खेत में देखने का दावा किया गया था वहीं आज दोपहर ग्राम घोठा के एक टमाटर बाड़ी में किसानों द्वारा देखने का दावा किया गया है और विडियो भी बनाया गया है। यह शेर ग्राम रुहा के तरफ गया हुआ है कुछ किसानों का कहना है।
शेर के आबादी क्षेत्र में दस्तक से ग्रामीण काफ़ी भयभीत हैं ग्राम घोठा,अकोली ,रूहा में काफी ज्यादा दहशत का माहौल बना हुआ है व सभी आसपास के गांव में मुनादी भी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके आपको बता दे कि पिछले एक सप्ताह से वन विभाग की टीम शेर को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
बाघ को देखने का दावा ग्रामीणो ने किया है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाया है CG सचतक इस खबर की पुष्टि नहीं करता।

