धमधा ब्लॉक सर्व सेन नाई समाज का चुनाव संपन्न, संतोष उमरे बने ब्लॉक अध्यक्ष

हेमंत उमरे धमधा | दुर्ग जिला सर्व सेन नाई समाज के जिला अध्यक्ष भीखम सेन जी के मार्गदर्शन में शनिवार को सेन भवन, धमधा में ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री संतोष उमरे को धमधा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया में जिला से कोषाध्यक्ष अनिल सेन और उपाध्यक्ष विजय सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे और चुनाव संचालन किया।
इस अवसर पर धमधा की सभी इकाई अध्यक्षों और सेलून संघ धमधा के पदाधिकारियों ने भी सहमति जताई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख समाजजन:
सेलून संघ अध्यक्ष कृष्णा सेन, ब्लॉक सेलून संघ अध्यक्ष राजू सेन, पूर्व प्रभारी मानू छोटे लाल सेन, दिलीप सेन, लिटिया इकाई अध्यक्ष बलराम उमरे, प्रभू राम उमरे, तनाराम उमरे, गोपाल उमरे, पवन सेन, गोपाल सेन, ब्लॉक सचिव डॉ. जीवन सेन,लक्की सेन,गोविंदा सेन,गोलू सेन,जितेन्द्र सेन,कोमल उमरे, ऋषि सेन,पिंटू सेन,सचिन सेन,रोशन सेन,संजय उमरे,दुर्गेश सेन,आनंद सेन,प्रदीप सेन,देवेन्द्र सेन, उपेन्द्र सेन, राहुल, सूरज सेन सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष उमरे को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
---


