ग्रामीण साहु संघ अध्यक्ष बने राकेश साहू
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ खर्रा ग्रामीण साहू संघ ने सर्वसम्मति से चुने पदाधिकारी।
प्रदेश साहू संघ के निर्देश पर ग्राम खर्रा में ग्रामीण साहू संघ का चुनाव हुआ,जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रतिनिधियों का चयन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष राकेश साहू,उपाध्यक्ष रामकृष्ण साहू, महिला उपाध्यक्ष हेमलता साहू,सचिव नितेश साहू, कोषाध्यक्ष नरेश साहू,महिला संगठन सचिव संध्या साहू,संगठन सचिव सनस साहू,पार प्रमुख पीताम्बर साहू,रघुलाल साहू, देव कुमार साहू को चुन गया। इस दौरान साहू समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

