जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग के नेतृत्व में धमधा मे हुआ केंद्रीयकृत परीक्षा ,उल्लास संबंधी बैठक संपन्न

धमधा /विकास खण्ड धमधा में समस्त प्राथमिक माध्यमिक प्रधान पाठको का केंद्रीय कृत परीक्षा एवं उल्लास,अपार, एमबीयू,जाति प्रमाण पत्र ,छात्रवृत्ति सम्बन्धी आवश्यक बैठक बालक उच्चतर माध्यमिक शाला धमधा में आज समपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने प्रधान पाठको को केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5 वी और 8 वी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा केंद्रीकृत परीक्षा का आयोजन पूरे विश्वसनीयता,गंभीरता , पवित्रता और निष्पक्ष आयोजन होना चाहिए व शत प्रतिशत छात्रों को शामिल कराना है,सभी छात्रों का एमबीयू पूर्ण करना है,अपार आई डी सभी छात्रों का शत प्रतिशत बनाना है।वीएसके ऐप में सभी शिक्षको पंजीयन होना चाहिए और उपस्थिति ऐप में दर्ज करने का निर्देश दिया गया,साथ ही उल्लास नवभारत में असाक्षरों का सर्वेक्षण कर वीएसके ऐप में पंजीयन करने का निर्देश दिया गया।केंद्रीकृत परीक्षा के नोडल श्री मती पुष्पा परषोत्तमन ने केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5 और 8 के लिए सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक, शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखो को आवशयक दिशा निर्देश सहित विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। प्रयोजना कार्य किस प्रकार और कितने अंक के होंगे, नोमिरोल को किस प्रकार बिना त्रुटि के बनाया जाना है,परीक्षा की तैयारी किस प्रकार कराया जाना है, परीक्षा आयोजन के पूर्व ,दौरान और बाद की गतिविधियों पर आवश्यक निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी पुष्पा मैडम के द्वारा उल्लास नवभारत के लिए असाक्षरों का सर्वे करना और उसे वीएसके ऐप में कैसे प्रविष्टि किया जाना है बताया गया,ग्राम प्रभारी अपना पंजीयन कैसे करेगें,सीएसी कैसे वेरिफाई करेंगे और उसके बाद असाक्षरो को ग्राम प्रभारी कैसे पंजीकृत करेंगे विस्तार से बताया गया। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मती संगीता देवांगन, विकसखंड स्रोत समन्वयक केशव पटेल , शरद देशमुख दुर्ग, संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,दिनेश साहू,टीकम वर्मा,टामन वर्मा,वीरेन्द्र देवांगन,पुष्पेंद्र,राजेंद्र साहू , लक्ष्मीनारायण ठाकुर, इनू राम पटेल, किशोर तिवारी सहित सभी सीएसी,टीकम बंजारे ,कर्मचारी,बीआरसी कार्यालय,समस्त शासकीय, अशासकीय के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे।


