ग्राम पेन्ड्री में जहरीला पानी पीने से 2 भैंसों की मौत, आक्रोशित किसानों ने की मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग

धमधा थाना क्षेत्र के पेन्ड्री गांव में जहरीला पानी पीने से दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद गुस्साए किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पेन्ड्री गांव के एक किसान ने अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत के पास छोड़ा था। चरते-चरते भैंसें गांव के समीप स्थित एक गड्ढे तक पहुंच गईं। इसी गड्ढे में भरा हुआ दूषित/जहरीला पानी पीने के बाद 2 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
किसान का कहना है कि गड्ढे का पानी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैमिकल या किटनाशक मिलाने के कारण पानी जहरीला हो गया था।

गांव में आक्रोश, मुआवजे की मांग
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित किसान आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृत भैंसों का उचित मुआवजा देने की मांग की।
किसानों का कहना है कि भैंसें उनकी जीविका का मुख्य साधन हैं। एक-एक भैंस की कीमत लाखों में है। ऐसे में शासन-प्रशासन को तत्काल सहायता राशि देनी चाहिए और पानी को जहरीला करने वाले जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।




