मुर्गी से भरी पिकअप वाहन हिरेतरा चौक के पास पलटी
हेमंत उमरे CG सच तक धमधा/ धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरेतरा घोठा मुख्य मार्ग पर एक मुर्गी से भरी पिकअप वाहन सुबह 4 बजे के आसपास पलट गई, आसपास के ग्रामीण घटना की सुचना मिलते ही दौड़ पड़े, मौके पर धमधा थाना टीम की 112 गाड़ी भी पहुंच गई।
लेकिन भारी संख्या में मुर्गीयों की मौत हो गई जिसे आसपास गांव के लोगों को बांट दिया गया और कुछ जिवित मुर्गियों को दुसरा वाहन बुलाकर शिप्ट किया गया,और पलटी हुई पिकअप वाहन को जेसीबी से निकाला गया। हालांकि गाड़ी ड्राईवर सुरक्षित बताएं जा रहें हैं और ये सारी मुर्गियां नवागढ़ क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म के बताए जा रहे हैं।


