धमधा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
_श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ निकाली रैली_
हेमंत उमरे धमधा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के तत्वावधान में बुधवार 15 जुलाई 2026 को श्री राम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धमधा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली और केंद्र सरकार व मंदिर ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री शिवकुमार वर्मा ने कहा कि आस्था के नाम पर हो रही लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भगवान के नाम पर चंदा लेकर अनियमितता करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
रैली में प्रमुख रूप से राजीव गुप्ता महामंत्री, दानेश्वर साहू जिला पंचायत सदस्य, जालम सिंह पटेल, शमशीर कुरैशी, मधुसूदन राणा, धर्मेंद्र साहू, जीवन निर्मलकर, देवेंद्र कुमार चंदेल, रामचंद्र जंघेल, आशीष पांडे, अशोक कसार, अनिल साहू, हिम्मत ढीमर, सुमंत ताम्रकार, अरुण साहू, महेंद्र यादव, रोहित जंघेल, टीकाराम उमरे, अघनू पाल, राजेश मानिकपुरी, रमेश शर्मा, प्रहलाद यादव, परमेश्वर यादव, ओम कुमार वर्मा, बिसाहू वर्मा, केशव वैष्णव, विनोद पटेल, शतकुमार निषाद, गया साहू, दिनेश पटेल, गिरवर पटेल, प्रकाश कश्यप, रामजी पटेल, रामकुमार पटेल, नटवर पटेल, जगन्नाथ पटेल, भूपेंद्र ढीमर, पूर्णेंद्र तिवारी, कुलेश्वर साहू, डामन पटेल, आकाश द्विवेदी, केबी वर्मा, पिलाराम पटेल, रामखिलावन निर्मलकर, निक्की राजपूत, ओमप्रकाश ठाकुर, निर्मल जैन, महेश पटेल, ईश्वर पटेल, राजकुमार कोसरे, किशोर धार्मिक, डगेश साहू, गोविंद साहू, सत्यम उमरे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


