साजा क्षेत्र के ग्राम बरगा में घायल अवस्था में मिला हिरण, कुत्तों के हमले से हुआ जख्मी

हेमंत पाल / साजा क्षेत्र के ग्राम बरगा में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को एक हिरण घायल अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि आवारा कुत्तों ने हिरण पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई है और वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
फिलहाल हिरण की हालत को लेकर वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है।


