ठेलका चौक के पास फिर सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट से दो घायल, बिजली पोल से टकराई वाहन
धमधा /होली के आसपास लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच ठेलका चौक में फिर एक बड़ा हादसा हो गया। ठेलका चौक सोसायटी के पास तेज रफ्तार सब्जी वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे बिजली पोल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम ठेलका निवासी परिवार के साथ ठेलका से बांध व धान खरिदी केंद्र के बिच वाली सड़क से खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग पर जैसे ही चढ़े खैरागढ़ तरफ से आ रही तेज रफ्तार पीकप वाहन की चपेट में आए जिससे लक्ष्मण और उनकी पत्नी सविता घायल हो गए। दोनों को 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खैरागढ़-धमधा मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने ठेलका चौक और के पास स्पीड ब्रेकर व चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।


