बेमेतरा का अधिकारिक वेबपेज अपडेट नहीं, जिला प्रशासन के कामों का ब्यौरा ही नहीं
ये कैसा डिजिटल बेमेतरा! वेबपेज पर 5 साल पुरानी जानकारियां पर आज की नहीं, कुछ भी अपडेट नहीं
डिजिटल इंडिया के दौर में आज भी जिले के शासकीय वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों को अपडेट नहीं किया गया है। उदासीनता की वजह से जिले की नवीनत्तम जानकारी लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जानकारी के लिए जिले के लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आम तौर पर लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारियां भी बेमेतरा जिले के ऑनलाइन पेज पर उपलब्ध नहीं हैं
पांच साल पुरानी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध
बेमेतरा के वेबपेज में 16 मई 2018 में अपलोड की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का पुराना फ ॉर्म उपलब्ध है। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की 2018 की जानकारी, दस्तावेज के नाम पर जनवरी 2020 के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की समय सारणी उपलब्ध है। साथ ही छत्तीसगढ़ संचार क्रांति योजना स्काई योजना का ब्यौरा पेज पर दर्शाया गया है। बीते साल के दौरान सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां बेमेतरा पेज पर उपलब्ध नहीं कराई गई है। न ही इस दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
नए तहसील व निकाय की जानकारी उपलब्घ नहीं
बेमेतरा वेबपेज पर आज भी जिले के नए तहसील देवकर, भिभौरी, नांदघाट से संबधित जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके आलावा जिले में दाढी, नांदघाट, ठेलका, देवरबीजा, भिभौरी में नए कॉलेज संचालित हो रहे हैं पर पेज पर आज 8 माह बाद भी अपेडट के अभाव में पांच तहसील व 6 कॉलेज की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिले के कृषि, पॉली कॉलेज, डेयरी कॉलेज के बारे में जानकारी ही नही है जबकि जिले के सरकारी कॉलेजों से संबधित जानकारियां पेज पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए था। जानकार विनय शर्मा ने बताया कि पेज पर लोगों को नहीं के बाराबर सूचना मिल रही है। पांच साल पुराना ब्यौरा आज भी हुबहू है।
बेमेतरा. जानकारी हो कि प्रौद्योगिकीकरण की वजह से लोगों को वेब पेज पर ही दुनिया भर की जानकारियां मिल जाती हैं पर अपने ही जिले से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए लोगों को कार्यालय पहुंचकर पसीना बहाना पड़ रहा है। जिले का अपना वेब पेज बेमेतरा जीओवी डॉट इन है, जिसमें शासकीय योजनाओं, कार्यावाही, जिले की जानकारी, दस्तावेज, पर्यटन, भर्ती, निविदा व योजनाओं की जानकारियां नदारद हैं। भर्ती के नाम पर केवल शिक्षा विभाग की भर्तियो की सूचना उपलब्ध है। जिले के निकाय, लोक निर्माण विभाग, पंचायत व जिला पंचायत से जुड़ी निविदाओं को लंबे अर्से से अद्यतन नहीं किया गया है जबकि जिले में 32 विभाग हैं।
वेबपेज को रोचक बनाने पर रूचि नहीं
जिले व जिले के बाद देश-विदेश में रहने वालों के लिए बेमेतरा जिले से जुड़ी जानकारियां जुटाने के लिए वेबपेज ही बेहतर माध्यम है। आम तौर पर एक तरफ वेबपेज पर सर्च करने वालों को अधिक से अधिक व उपयोगी जानकारियां उपलब्घ कराने के लिए शासकीय व गैर शासकीय संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है पर जिला गठन के एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जिले का इतिहास, अर्थव्यवस्था, सुविधाओं, पंरपरा, व पर्यटन सभी जानकारियों को अपडेट नहीं किया गया है। आज भी पुरानी व अधूरी जानकारियों को पेज पर परोसा जा रहा है जबकि प्रदेश के दीगर जिलों के वेबपेज को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
विभागों ने नहीं उपलब्ध कराई जानकारी
सभी विभागों से जानकारियां मांगी गई है। उनके द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है इसलिए इस तरह की स्थिति है। साथ ही कॉलेजों से भी ब्यौरा मंगाया गया है। अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। जानकारी उपलब्ध होते ही अपडेट किया जाएगा।
रोहित चंद्रवंशी, जिला सूचना अधिकारी बेमेतरा
बेमेतरा पुलिस की पेज ओपन नहीं
जिले के दूसरे महत्वपूर्ण पुलिस विभाग से संबंधित जानकारी के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बेमेतरा पुलिस जीओवी का वेबपेज बनाया गया है, जो इन दिनों सर्च करने पर ओपन नहीं होने से लोगों को जानकारियां नहीं मिल पा रही है। 3
जानकारियों का खाजाना है वेबसाइट
ई-प्रशासन परियोजना के तहत संचलित बेवसाइट में कई तरह की जन उपयोगी जानकारियां उपलब्घ कराई जानी है, जिसमें भू-अभिलेख, आधुनिकीकरण, परिवहन, मनरेगा, आवास योजना, शिक्षा, छात्रवृत्ति समेत अनेक जानकारियों को सूचीबद्ध किया गया है, जिसे वेब पर लोगों को प्राप्त हो सके।


