अग्निवीर भर्ती में तेंदुआ के लाल रामेश्वर का हुआ चयन

CG सच तक बेमेतरा/ ग्राम पंचायत तेंदुआ के लाल रामेश्वर साहू का इंडिया आर्मी के अग्निवीर में चयन हुआ हैं। इस पर परिवार वालों व ग्रामवासियों में उत्साह हैं । रामेश्वर ने बताया कि वे 2015 से लागतार देश की सेवा करने के लिए सेना भर्ती का तैयारी कर रहे थे,व 2021 में दुर्ग में आयोजित भारतीय सेना के भर्ती में दौड़ और मेडिकल टेस्ट को पार कर लिए थे। पर उस का लिखित परीक्षा नही हुआ था, इस के बाद गांव के लोगों ने ताने सुनने लगे , फिर भी मैं ने हार नहीं मानी, अपनी मेहनत लागतार जारी रखा था ।
अब अग्नि वीर में चयन होने के बाद गांव के बाकी युवा व साथ में तैयारी करने वाले मित्र सहित सभी में काफ़ी उत्साह हैं। रामेश्वर के चयन होने पर गांव के अन्य युवाओ को भी अग्नि वीर में जानें के लिए प्रोत्साहनमिलेगा। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह 3 बजे से दौड़ना शुरू कर देते थे। जिले के अतिम छोर में गांव के होने और गांव में मैदान नहीं होने के कारण रोड़ पर ही दौड़ लगाते थे। गर्मी के दिनों में सुबह शाम दौड़ लगाते थे,।



