पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल को जिला पंचायत दुर्ग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
CG सच तक (दुर्ग)भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल को जिला पंचायत दुर्ग के लिए विधायक ईश्वर साहू का प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की घोषणा के साथ ही पूरे बोरी मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने इस नियुक्ति को पार्टी संगठन के प्रति कृष्णा पटेल की निष्ठा और लंबे समय से किए गए सक्रिय कार्यों का प्रतिफल बताया है।
विधायक ईश्वर साहू ने स्वयं कृष्णा पटेल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनकी यह नियुक्ति पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कृष्णा पटेल का अनुभव और लोगों से जुड़ाव जिला पंचायत के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कृष्णा पटेल को बधाई दी। बीरबल पटेल,राजेन्द्र पटेल,संजय कश्यप,जोहन वर्मा,श्यामु पारकर,रामभक्त पटेल सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।
इन सभी ने कृष्णा पटेल को शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि के रूप में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
समारोह के दौरान मिठाई वितरण और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पार्टी और क्षेत्र के विकास के लिए संकल्प लिया।

