बरहापुर के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में दो सगे भाई,एक की मौत
धमधा/- खैरागढ़ धमधा मुख्य मार्ग के बरहापुर में बेकाबू अज्ञात वाहन ने दो सगे भाई जगन्नाथ साहू और रोहित साहू को अपनी चपेट में ले लिया।
मामला धमधा थाना क्षेत्र का है दोनों भाई बरहापुर से धमधा जा रहे थे धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाई को ठोकर मार दिया ठोकर इतना गंभीर था कि दोनों भाई घायल हो गए घायलों को 108 की मदद से प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया था जहा छोटे भाई रोहित साहू को डाक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया वही बड़े भाई जगन्नाथ साहू जो गंभीर रूप से घायल है जिसकी स्थिति को देखते ही दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
घटना के बाद से बरहापुर सहित आस पास क्षेत्र में मातम का माहौल है
बताया जा रहा है की कल 20 फरवरी को बरहापुर गांव में ही साहू समाज का सामूहिक विवाह है जिसमें घायल और मृतक जगन्नाथ साहू के परिवार में शादी है और बारात जाने की तैयारी चल रही थी !
वहीं ठोकर मार कर अज्ञात ड्राइवर वाहन सहित फरार हो गया जिसकी पता शाजी करने में धमधा पुलिस जुट गई है !आपको बता दें की बरहापुर चौक के पास लगातार सड़क हादसा होता रहता है जिसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा कोई भी विशेष बैरिकेडिंग या गति अवरोधक नहीं बनाया गया है।


